Thursday, April 18, 2013

शोभना सम्मान - 2012 समारोह रहा सफल



शोभना वेलफेयर सोसाइटी रजि. ने दिनांक 17.04.13 को गाँधी शांति प्रतिष्ठान, निकट तिलक ब्रिज, आई.टी.ओ., नई दिल्ली में शोभना सम्मान – 2012 समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका में रहे दिल्ली गान व दामिनी गान के लेखक सुमित प्रताप सिंह व संगीता सिंह तोमर. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ. एच.सी.एल.गुप्ता, अध्यक्ष पूर्वांचल प्रकोष्ठ (भाजपा), नई दिल्ली व विशिष्ट अतिथि क्रमशः थे श्री नीरज गुप्ता, अध्यक्ष, वोट फॉर इंडिया अभियान, डॉ. विनोद बब्बर, संपादक-राष्ट्र किंकर, श्री सुभाष सिंह, चेयरमैन, लीपा एवं श्री प्रदीप महाजन, चेयरमैन, आई.एन.एस. मीडिया. कार्यक्रम के संचालन की बागडोर संभाली सुमित प्रताप सिंह ने. इस कार्यक्रम में देश के चुने हुए हिन्दी ब्लॉगरों, फेसबुक पर सक्रिय हिन्दी लेखकों, पत्रकारों व तकनीकि विशेषज्ञ को शोभना ब्लॉग रत्न सम्मान-2012, शोभना फेसबुक रत्न सम्मान-2012, शोभना काव्य सृजन सम्मान-2012, शोभना पत्रकारिता सम्मान-2012 व शोभना तकनीकि सम्मान-2012 से सम्मानित किया गया. इस दौरान एक विचार गोष्ठी भी रखी गई जिसका विषय था, “सामाजिक जागरूकता में सोशल मीडिया व हिन्दी की भूमिका”, जिस पर सभी अतिथियों ने अपने –अपने विचार प्रस्तुत किए. ज्ञातव्य हो कि शोभना वेलफेयर सोसाइटी रजि. पिछले छह सालों से समाज सेवा में सक्रिय है. इस सम्मान समारोह का आयोजन सोसाइटी ने हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार व अपने कार्यों से समाज की सेवा करने वालों को सम्मानित करने के लिए किया गया. इस अवसर पर माधवेन्द्र सिंह तोमर, अंकित सिंह चौहान, शशि श्रीवास्तव, अंजू शर्मा, अरुणा सक्सेना, बलजीत कुमार, राजीव तनेजा, सरिता भाटिया, विनोद पाराशर, अनिल पाराशर, प्रवल यादव शैलेश भारतवासी, रतन सिंह व लाल बिहारी इत्यादि हिन्दी प्रेमियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई.

सम्मानित व्यक्तियों की सूची:-

शोभना ब्लॉग रत्न सम्मान – 2012:- लोकेन्द्र सिंह राजपूत (ग्वालियर,म.प्र.), डॉ. मनोज कुमार सिंह(उ.प्र.), जेन्नी शबनम (दिल्ली), मीना धर (कानपुर,उ.प्र.), उपासना सियाग (अबोहर,पंजाब),  अन्नपूर्णा वाजपेयी (कानपुर,उ.प्र.), संजीव शर्मा व मनीषा शर्मा (दिल्ली)
शोभना फेसबुक रत्न सम्मान – 2012:- रविन्द्र सिंह (फरीदाबाद,हरियाणा) व योगेश ठाकुर (बंगलौर, कर्नाटक)
शोभना तकनीकि सम्मान – 2012:- आशीष वाजपेयी (उ. प्र.)
शोभना काव्य सृजन सम्मान – 2012:- डॉ. रवि शर्मा (दिल्ली), कैलाश पर्बत (औरैया), ज्योतिर्मयी पंत (देहरादून,उत्तराखंड), दिनेश जांगड़ा (हिसार, हरियाणा), अंकित गुप्ता अंक(मोरादाबाद,उ.प्र.)  पूनम माटिया (दिल्ली), मुकेश कुमार सिन्हा (दिल्ली), वंदना गुप्ता (दिल्ली),
शोभना पत्रकारिता सम्मान – 2012:- संजय सक्सेना (उ.प्र.), गुलशन भाटी (उ.प्र.),  विरेन्द्र कुमार सोनी (रायगढ़,छत्तीसगढ़), किशोर श्रीवास्तव (दिल्ली), राजकुमार अग्रवाल (दिल्ली),  रऊफ अहमद सिददीकी (नोयडा, उ.प्र.), बंशी लाल (दिल्ली)  अजय कुमार ( उ. प्र.)

सभी सम्मानित लोगों को सम्मान मिलने के लिए बधाई व शुभकामनाएँ. जो सम्मान से चूक गये हैं वे सभी निराश न हों, क्योंकि जल्द ही हम लेकर आयेंगे शोभना सम्मान - 2013

Sunday, January 27, 2013

शोभना ने गणतंत्र दिवस पर प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित



   णतंत्र दिवस पर शोभना वेलफेयर सोसाइटी ने एंड्रयूज गंज झुग्गी-बस्ती में रहने वाले बच्चों संग गणतंत्र दिवस मनाया. इस विशेष अवसर पर एक छोटे से कार्यक्रम को आयोजित किया गया.कार्यक्रम में प्रतिभाशाली  बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों को स्टेशनरी का सामान व रिफ्रेशमेंट दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने देशभक्ति से परिपूर्ण कविताएँ व गीत सुनाए. अंत में सभी ने राष्ट्र गान गाकर कार्यक्रम को समाप्त किया.

Wednesday, July 18, 2012

नेत्र शिविर सफल रहा - Eye Camp Succeeded

   शोभना वैलफेयर सोसाइटी रजि. व आर्य समाज (अमृतपुरी बी ब्लाक) ने महर्षि दयानंद मेडिकल सैंटर के साथ मिलकर आज  दिनांक 18  जुलाई,2012 को आर्य समाज मंदिर, 127, गली नंबर 14, अमृत पुरी, बी ब्लाक, (निकट इस्कोन मंदिर)  में नेत्र शिविर का आयोजन किया. 
Add caption

नेत्र शिविर का उदघाटन क्षेत्र की निगम पार्षद श्रीमति उर्मिला मलावलिया ने किया. शोभना वैलफेयर सोसाइटी रजि.की  अध्यक्षा श्रीमति शोभना तोमर, आर्य समाज के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शास्त्री, इस कार्यक्रम के योजनाकार श्री सुमित प्रताप सिंह व डॉ. दीपा कपूर ने निगम पार्षद महोदया का स्वागत पुष्प गुच्छ माला से किया. 
बाएं से निगम पार्षद श्रीमति उर्मिला मलावलिया, डॉ. दीपा कपूर,  श्रीमति शोभना तोमर व श्री वेद प्रकाश शास्त्री

समाज के लिए किये जा रहे इस पावन कार्य हेतु मलावलिया जी ने  शोभना वैलफेयर सोसाइटी रजि. व आर्य समाज (अमृतपुरी बी ब्लाक) एवं महर्षि दयानंद मेडिकल सैंटर  की भूरी-भूरी प्रशंसा की. 

निगम पार्षद महोदया आखों की जांच करवाते हुए साथ में  खड़े हैं सुमित प्रताप सिंह 

इस नेत्र शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. 


नेत्र शिविर में सभी की आँखों की मुफ्त जांच की गई तथा मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं.  


शोभना वैलफेयर सोसाइटी रजि. की अध्यक्षा श्रीमति शोभना तोमर व  आर्य समाज (अमृतपुरी बी ब्लाक) के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शास्त्री ने इस अवसर पर लोगों के बीच अपने विचार रखे व समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहने का संकल्प लिया.


अंग्रेजी अनुवाद (English translation) :-

Shobhana welfare society Regd. and Arya samaj (B Block Amritpuri) with help of Maharshi Dayanand Medical Center organized an Eye Camp today dated 18th July, 2012 at Arya Samaj Temple,127, Gali No.14, Amritpuri, B Blcok, (near Escon Temple). Eye Camp was inaugurated by Area's Councillor Mrs. Urmila Malvaliya.  Shobhana Welfare Society Regd.'s President Mrs. Shobhana Tomar, Arya Samaj's President Mr. Ved Prakash Shastri, the program planner Mr. Sumit Pratap Singh and Dr. Deepa Kapoor Corporation welcomed Councillor with flower bouquets made ​​from beads. Mrs. Malvaliya praised this kind work for the sanctity of the society being done by Shobhana welfare society Regd. and Arya samaj (B Block Amritpuri) with help of Maharshi Dayanand Medical Center. People moving to the area - house attended this Eye Camp. All eyes were examined free and  medicines were distributed free of cost in the Eye Camp. Shobhana Welfare Society Reg.'s President Mrs. Shobhana Tomar and Arya Samaj (Amritpuri B Block)'s President Mr. Ved Prakash Shastri spoke to people on the occasion that their societies will organized these type of camps time to time.

Saturday, July 14, 2012

नेत्र शिविर का आयोजन- Eye Camp


    
      शोभना वैलफेयर सोसाइटी रजि., आर्य समाज रजि. व महर्षि दयानंद मैडिकल सैंटर मिलकर दिनांक 18  जुलाई,2012 को आर्य समाज मंदिर, 127, गली नंबर 14, अमृत पुरी, बी ब्लाक, (निकट इसकों मंदिर) नई दिल्ली-65 में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 तक एक नेत्र शिविर का आयोजन कर रहे हैं. आप सभी से निवेदन हैं, कि इस स्थान के निकट रहने वाले सभी सगे-संबंधियों को इस नेत्र शिविर के विषय में सूचित करें. ताकि वे इस नेत्र शिविर का लाभ उठा सकें. 
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
* श्री वेद प्रकाश शास्त्री,    फोन नं.- 09871178139
* श्री सुमित प्रताप सिंह,   फोन नं.- 09818255872

          Shobhana Welfare Society Regd.,Arya Samaj Regd. & Maharshi Dayanand Medical center are organizing an Eye Camp on dated 8th july,2012, Time- 10 am to 01 pm at Arya Samaj Mandir, 127, Gali No. 14, B Block (near Escon Temple), New Delhi-65. You are requested inform your all close friends & relatives who live adjacent this area.So that they can be benefitted by this eye camp.
For more Information please contact-
* Mr. Ved Prakash Shastri, Phone No. 09871178139
* Mr. Sumit Pratap Singh,  Phone No. 09818255872

Monday, March 5, 2012

काव्य गोष्ठी रही सफल

     शोभना वैलफेयर सोसाइटी रजि. ने मार्च 2012 को होली के आगमन के उपलक्ष में ईस्ट ऑफ कैलाश (निकट इस्कॉन मंदिर) में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया.

श्री नंद कुमार सब्बरबाल, श्री विनोद पाराशर, श्री राजेन्द्र कलकल, श्री बी.के.सिंह व श्री सुमित प्रताप सिंह इस गोष्ठी में उपस्थित कवि थे.
 सभी कवियों का स्वागत पुष्प मालाओं से किया गया 
तथा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया.
काव्य गोष्ठी के संचालन का भार श्री सुमित प्रताप सिंह को सौंपा गया. कार्यक्रम का आरम्भ श्री राजेन्द्र कलकल की हास्य कविताओं से हुआ, जिन्हें सुनकर लोगों का हँस-हँस कर बुरा हाल हो गया.
 इसके बाद श्री विनोद पाराशर ने अपने हँसगुल्लों से गोष्ठी में उपस्थित जनों को जमकर हँसाया. 
श्री बी.के.सिंह की होली पर केन्द्रित कविता ने सबको आनंदित किया. श्री नंद कुमार सब्बरबाल की शेरो-शायरी ने भी खूब धूम मचाई. इस प्रकार सबके सहयोग से काव्य गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ.

    इस कार्यक्रम में श्री के.के.रतरा (संपादक, प्रज्ञावतार समाचार पत्र) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे. सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती शोभना तोमर ने सभी कवि गणों व वहाँ उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाएँ दीं एवं काव्य गोष्ठी को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम की रूपरेखा श्री विपिन छाबड़ा, श्री प्रेम चंद कुकरेजा, श्री गोपीकांत डे व श्री वेद प्रकाश शास्त्री ने मिलकर बनाई. श्री प्रवीण कुमार झा, श्री विवेक झा, श्री धीरज गंभीर, श्री धैर्य प्रताप सिंह व श्री अंकित कुमार का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा.


Friday, January 27, 2012

शोभना वैलफेयर ने मनाया गणतंत्र दिवस



     शोभना वैलफेयर सोसाइटी ने इस बार गणतंत्र दिवस अलग ही ढंग से मनाया. सोसाइटी ने गरीब बच्चों को इस अवसर पर पिकनिक पर ले जाने का निश्चय किया. सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सुमितप्रताप सिंह व सदस्य मोहन कुमार ने बच्चों को पिकनिक पर ले जाने की जिम्मेदारी संभाली.


इस्कॉन मंदिर के पीछे स्थित पार्क में पिकनिक का कार्यक्रम रखा गया. वहाँ पिकनिक में शामिल होने लिए श्री बिनोद कुमार सिंह, श्री विपिन छाबडा, श्री नन्द कुमार व श्री बॉबी सिंह इत्यादि विशिष्ट लोग अपने परिवारों के साथ उपस्थित मिले. वहाँ पर सभी ने मिलकर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया. 


इस कार्यक्रम में भाग लेने आए नन्द कुमार जी ने अपनी गज़लों से वहाँ उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया.

                    


सुमित प्रताप सिंह ने अपनी चिर-परिचित शैली में अपने सुमित के तड़के सुनाकर लोगों को हँसने को विवश कर दिया.

एक महोदय ने आगे आकर देशभक्ति कविता सुनाकर सभी में देशभक्ति की भावना का संचार किया. 


कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व बड़े प्रतिभागियों को उचित ईनाम देकर सम्मानित किया गया.



इस कार्यक्रम के समाप्त होने बाद श्री एवं श्रीमति छाबडा ने सभी बच्चों की खातिर प्रेमपूर्वक एक चाय पार्टी का आयोजन अपने घर पर किया. इस प्रकार गणतंत्र दिवस का दिन सभी के लिए एक यादगार दिन बन गया. 

Sunday, January 8, 2012

Warm Clothes distribution

Due cold shobhana welfare society decided to distribute warm clothes to poor people. Society distributed warm clothes on 8th January, 2012. It was a little effort of society to save life of poor from cold.